यू-टयूब से विडियो डाउनलोड कैसे किये जायें - Tips-Hindi-Mein
Headlines News :
Home » , » यू-टयूब से विडियो डाउनलोड कैसे किये जायें

यू-टयूब से विडियो डाउनलोड कैसे किये जायें

Written By Unknown on Wednesday 17 October 2012 | 19:51& No comments

यू-टयूब से विडियो डाउनलोड कैसे किये जायें

आज मैं आपसे इस विषय पर चर्चा करना चाहूँगा | वैसे तो इस विषय पर बहुत से लेख लिखे गए हैं और आगे भी लिखे जाते रहेंगे कयोंकि जब आमजन विडियो डाउनलोड करना चाहेगा उसे ये जरूरत महसूस होगी की विडियो डाउनलोड कैसे किया जायेगा | विडियो डाउनलोड के बहुत से सोफ्टवेअर आपको विडियो डाउनलोड करने के लिए मिल जायेंगे | परन्तु ये सोफ्टवेअर इन्स्टाल करने पर आपके कम्प्यूटर की कुछ न कुछ मेमोरी का पर्योग जरूर करतें हैं | ये सोफ्टवेअर इंस्टाल होने के बाद जब आपके कम्प्यूटर के मेमोरी का पर्योग करते हैं तो आपके कम्पूटर की कुछ ना कुछ स्पीड परफॉरमैन्स पर भी असर जरूर डालते हैं | इस के साथ ही ये आपके कम्प्यूटर में स्थापित हार्ड डिस्क का कुछ ना कुछ स्पेस भी पर्योग करते हैं |

यहाँपर इस विषय पर चर्चा करना हो सकता है की आपको हास्यापद लगे | लेकिन मैं ये लेख उन पाठकवर्ग के लिए लिख रहा हूँ जो इन्टरनेट की दुनिया के लिए नए है, जो विडियो डाउनलोड करने के लिए किसी न किसी सोफ्टवेअर की तलाश में हैं | जो पुराने इन्टरनेट उपयोक्ता हैं वो विडियो डाउनलोड करने के बहुत से तरीके जानते होंगे या जानते हैं | यहाँ मेरा मकसद किसी की जानकारी को दर्पण दिखाना नहीं है | मेरा मकसद है उन लोगो को जो इन्टरनेट की दुनिया में नए हैं | जो यह जानकारी नहीं रखते, की विडियो डाउनलोड कैसे किया जाये | नए उपयोक्ताओं के लिए जो विडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी तरह का सोफ्टवेअर इंस्टाल करने की जरूरत नहीं है | वो कृपया "कीपविड" की साईट पर जाएँ | नीचे "कीपविड" की साईट दिखाई गयी हैं :-

उस पर दायीं तरफ दिखाई दे रहे बटन को अपने माउस के लेफ्ट बटन से कलिक करके लेफ्ट बटन को दबा कर रखते हुए इस बटन को ड्रैग करके अपने ब्राउजर के टूलबार पर ड्रॉप कर देना है (मतलब लेफ्ट बटन को दबाये हुए ही इस अपने ब्राउजर के टूलबार पर आ कर लेफ्ट बटन को छोड़ देना है) इस प्रकार करने से आपको अपने ब्राउज़र पर नीच दिखाई दे रही इमेज अनुसार कीपइट बटन दिखाई देगा | अगर आप द्वारा उपरोक्त विधि से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है तो आप यू-ट्यूब से विडियो बड़े ही आराम से डाउनलोड कर सकते हैं | नोट :- नीचे आपको वह बटन दिखाया जो रहा है जिसे आपको ड्रैग करके अपने ब्राउज़र के टूल बार पर ड्रॉप करना है

अब आप यू टयूब की साईट पर जाये किसी भी विडियो पर कलिक करें व इस "कीपइट" बटन पर कलिक करें | कुछ ही क्षण में विडियो डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा | नीचे आपको एक उदाहरन में दिखाया जा रहा है | प्रयोग करके देखें,किसी भी मुश्किल पेश आने पर आप मुझ से संपर्क कर सकते हैं |

मैंने यू  ट्यूब की साईट पर "How to install PHP 5.2.8 in Windows Apache Server XP, Vista, Server 2003 " से ये विडियो डाउनलोड करना है तो मैंने इसे यु ट्यूब की साईट पर इसे सर्च किया व ये विडियो इस तरह से दिखाई दे रहा है :-

आप "कीपइट" पर कलिक करें इस रेड एरो से दिखाया गया है | इस पर कलिक करने के बाद ये स्क्रीन दिखाई देगी | अब आप किस साइज़ में विडियो डाउनलोड करना चाहते उस पर कलिक करदें | विडियो डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा | नीचे उदाहरण में आप देख सकते हैं की विडियो डाउनलोड हो रहा है |

1. अगले लेख में आपसे इन्टरनेट डाउनलोड मैनेज़र के विषय में चर्चा करेंगे कि कैसे डाउनलोड स्पीड को बढाया जाये व इसे अपने कम्प्यूटर में स्थापित किया जाये | 2. अगले लेख में हम चर्चा करेंगे कैसे अपने ब्लॉग का हैडर लगायें दो रंगों में ? जैसा कि इस लेख में प्रयुक्त किया गया है |


Share this article :

0 comments:

Speak up your mind

Tell us what you're thinking... !

 
Support : A Brand Name : Tips Hindi Mein | City Jalalabad
Copyright © 2012. Tips-Hindi-Mein - All Rights Reserved
Template Created by Vaneet Nagpal Published by Tips Hindi Mein
Proudly powered by Blogger